Home > Archived > युगों-युगों बाद जन्म लेता है ऐसा व्यक्तित्व

युगों-युगों बाद जन्म लेता है ऐसा व्यक्तित्व

पूर्व राष्ट्रपति कलाम को चेम्बर ने दी पुष्पांजलि

ग्वालियर। म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स में बुधवार को जन-जन के दिलों पर राज करने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन मानसेवी सचिव भूपेन्द्र जैन ने किया।
सभा में चेम्बर अध्यक्ष विष्णु प्रसाद गर्ग ने श्री कलाम के क्षणों को याद करते हुए कहा कि जब वे जीवाजी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में आए थे तो एक छात्रा के डिग्री पर ऑटोग्राफ देने के आग्रह पर उन्होंने न सिर्फ उस छात्रा को बल्कि सभी छात्रों की डिग्री पर अपना ऑटोग्राफ दिया। आज ऐसा महान व्यक्तित्व हमारे बीच नहीं है। उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि युगों-युगों बाद ऐसा व्यक्तित्व जन्म लेता है। वर्ष 2006 में चेम्बर के शताब्दी उत्सव में डॉ. कलाम मेडिकल सभागार में आए थे। इस अवसर पर डॉ. कलाम ने चेम्बर पर डाक विभाग द्वारा डाक टिकिट जारी किया था। संभवत: यह पहला डाक टिकिट था, जो राष्ट्रपति द्वारा जारी किया गया था। मानसेवी प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि डॉ. कलाम का निधन विज्ञान और देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। कोषाध्यक्ष कैलाश लहारिया ने कहा कि डॉ. कलाम बच्चों, युवाओं व सभी के दिलों पर राज करने वाले व्यक्ति हैं। श्रद्धांजलि देने वालो में चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष जी.डी. लड्ढा, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश मित्तल, संजीव अग्रवाल, के.आर. अष्ठाना, राधाकिशन खेतान, महेन्द्र साहू, दीपक गर्ग एवं मुकेश गोयल आदि शामिल थे।
साहित्य साधना संसद ने दी कलाम को श्रद्धांजलि:- 'हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा...।Ó इन पक्ंितयों के साथ साहित्य साधना संसद के मंत्री शैवाल सत्यार्थी ने पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सत्यार्थी ने कहा कि युवा शक्ति के तो वे साक्षात प्रेरणा स्त्रोत और अप्रतिम राष्ट्रनायक थे। भारत का सर्वरूपेण नव-निर्माण, उनके जीवन का सर्वोपरि सपना था और उसे साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व महाधिवक्ता, म.प्र. आर.डी. जैन, डॉ. भारतेन्दु शुक्ल, डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा, जगदीश तोमर, प्रकाश वैश्य, जानकी प्रसाद विवश, जयंती अग्रवाल, ब्रजेश श्रीवास्तव, बी.एल. शर्मा, अशोक राजपूत आदि शामिल थे।
पंजाब के शहीदों व डॉ. कलाम को दी श्रद्धांजलि:- ग्वालियर विधानसभा की युवक कांग्रेस इकाई द्वारा पंजाब आतंकी घटना में शहीद हुए लोगों एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के निधन पर फूलाबाग गांधी पार्क पर मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देते हुए युवा कांग्रेस के ग्वालियर विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान ने पंजाब हमले पर केन्द्र सरकार की घोर निंदा की। श्रद्धांजलि सभा में मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर, युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव मुनेन्द्र भदौरिया, वीरेन्द्र यादव, अतुल जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कलाम के निधन पर मुखर्जी भवन में शोक सभा आज:- पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक, भारत रत्न, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर 30 जुलाई गुरुवार को शाम चार बजे भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से शोक सभा में उपस्थित रहने की अपील की है।
डॉ. कलाम को याद कर भावुक हुए बुजुर्ग:-वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा कम्पू स्थित सीनियर सिटीजन डे-केयर सेन्टर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में देश के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में वक्ताओं ने डॉ. कलाम को देश का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनका अचानक चला जाना देश को अपूर्णीय क्षति है। सभा में कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधनों में अंतरिक्ष विज्ञान एवं मिसाइल तकनीक में भारत की प्रगति का श्रेय डॉ. कलाम को दिया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व डॉ. कलाम को नमन किया गया।
इसी क्रम में पूर्वाचल और भोजपुर समाज ने डॉ. कलाम के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। जेसीमिल पीडि़त श्रमिक बहुउद्देश्य कल्याण समिति के कार्यालय में बुधवार को शोक सभा कर डॉ. कलाम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर संस्था ने उन्हें श्रद्धाजंलि अॢपत की। इसी क्रम में म.प्र. शा. वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारी संघ ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अॢपत की।
देश ने एक महान मार्गदर्शक खो दिया:- पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलमा के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा ने श्रद्धांजलि अॢपत की। उन्होंने बताया कि उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। हमने एक महान सपूत एवं देश ने एक महान मार्गदर्शक खो दिया है। उनके योगदना को आजीवन नहीं भुलया जा सकता है। श्रद्धांजलि देने वालों में तरुण सक्सेना, प्रमोद कुशवाह, रिंकू कुशवाह, किशन कुशवाह, अतुल वर्मा आदि शामिल थे। इसी क्रम में अ.भारा. नागरिक सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. कलाम की याद में लगाए पौधे:- राज रोजश्वरी सेवा संस्थान समिति एवं ऑल वल्र्ड सुपर स्टार संजय दत्त फ्रेंडस क्लब के तत्वावधान में संजय दत्त की सजा माफी के लिए बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के निधन के कारण रद्द कर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. कलाम को याद करते हुए क्लब ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी स्मृति में और संजय दत्त के नाम पर नीम के दो पौधे लगाएं गए। इसी क्रम में संस्था द्वारा 30 जुलाई गुरुवार को संस्था द्वारा रानी लक्ष्मीबाई समाधि पर मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
साहित्य सभा ने शोक व्यक्त किया:- भारत के पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में श्रीधर पराडकर, जगदीश तोमर, बसंत पुरोहित, राजकिशोर वाजपेयी, डॉ. उर्मिला सिंह तोमर, अविनाश साहू, संजय जोशी, डॉ. अवधेश चंसौलिया, डॉ. वंदना कुशवाह, डॉ. संतोष अवस्थी, मुकुंद पराडकर सहित अन्य साहित्यकार शामिल हैं।

Updated : 30 July 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top