2017 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना


जम्मू | दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 2017 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था आज कड़ी सुरक्षा के बीच यहां के आधार शिविर से रवाना हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस जत्थे में 1581 पुरूष, 307 महिलाएं, 25 बच्चें और 104 साधु शामिल हैं। ये सभी 66 वाहनों में आज सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि यह जत्था जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले ही टमाटर मोड़ को पार कर चुका है और आज शाम तक बालताल और पहलगाम स्थित आधार शिविरों पर पहुंच जाएगा। इस जत्थे को मिलाकर अब तक 4822 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं।

Next Story