प्रदेश स्तरीय दंगल होगा झांसी में : सुधीर सिंह गौर

झाँसी। जिला कुश्ती संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन उ.प्र. कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव ललित कुमार के पर्यवेक्षक में किया गया। इस अवसर पर सुधीर सिंह गौर को अध्यक्ष, सुंदर ग्वाला को सचिव एवं मंगल कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया। रमेश अग्रवाल ने संघ का संरक्षक बनने पर सहमति जताई।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में नव निर्वाचित अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर ने कहा कि भारत की प्राचीन खेल पद्धति कुश्ती का के्रज कम होता जा रहा है। पहलवानों के लिए रोजगार के अवसर नहीं है, जबकि उन्हें अपना शरीर सुडौल रखने के लिए भरपूर पौष्टिक खुराक की जरुरत पड़ती है। गरीब परिवारों के लिए इसे कर पाना संभव नहीं है। कुश्ती कला को जीवित रखने के लिए सरकार को रोजगार सुनिश्चित करना होगा। श्री गौर ने बताया कि जल्द ही प्रदेश स्तरीय दंगल झांसी में कराया जाएगा तथा साल में कम से कम आधा दर्जन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिताएं गद्दे पर होंगी ताकि स्थानीय पहलवान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अनुभव हासिल कर सकें। उन्होने झांसी में खेल अकादमी खेले जाने का भी भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संजीव ग्वाला, मौनी पहलवान, नीलम राय, कामिनी वर्मा, मेघा, विशाल सेन, कमल, सत्यप्रकाश यादव, कर्मवीर गुर्जर, अमरजीत नागिल, शशांक प्रकाश, हरी सिंह यादव, चंद्रप्रकाश राय, आशुतोष दुबे, प्रेम सिंह यादव, जवाहर सिंह भूरे, काशीराम, हरविन्द कुमार उपस्थित रहे।

Next Story