Home > Archived > राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी स्थानांतरित

राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारी स्थानांतरित

भोपाल। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसर और राज्य वन सेवा के 18 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक अपर कलेक्टर झाबुआ धर्मेंद्र सिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर रतलाम, अभय अरविंद बेडेकर को महाप्रबंधक मप्र नागरिक आपूर्ति निगम, राखी सहाय को अपरक संचालक एनएचडीसी खंडवा से अपर संचालक एनवीडीए इंदौर, मलिका निगम नागर को उप संचालक सामाजिक न्याय संचालनालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, ओपी सोनी संयुक्त कलेक्टर रायसेन को टीकमगढ़, आरके नागराज को संयुक्त कलेक्टर रतलाम से देवास, एनएस राजावत को संयुक्त कलेक्टर झाबुआ से मंदसौर, रमेश वंशकार उपायुक्त भू अभिलेख सागर को डिप्टी कलेक्टर दतिया, वीरप्रताप सिंह डिप्टी कलेक्टर देवास को झाबुआ, रूपेश उपाध्याय डिप्टी कलेक्टर मुरैना को शिवपुरी, आरएस बाकना डिप्टी कलेक्टर पन्ना को मुरैना, वंदना मेहरा डिप्टी कलेक्टर शाजापुर को नीमच, वीरसिंह चौहान डिप्टी कलेक्टर मंदसौर को रतलाम, चंदर सिंह सोलंकी डिप्टी कलेक्टर देवास को झाबुआ, पुरुषोत्तम कुमार डिप्टी कलेक्टर झाबुआ को देवास, एचबी शर्मा उपायुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर को डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर, गणेश प्रसाद अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर सिंगरौली को भू-अर्जन अधिकारी एनएचडीसी खंडवा और दो अधिकारियों डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर जेपी सैयाम व डिप्टी कलेक्टर विदिशा राकेश शर्मा के पूर्व में जारी तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।
राज्य वन सेवा के स्थानांतरण आदेश के मुताबिक अशोक कुमार सोलकी उप वन मंडल अधिकारी डिंडौरी को उप वन मंडल अधिकारी भाभरा आलीराजपुर, रमेश राठौर उप वन मंडल अधिकारी भाभरा आलीराजपुर को सहायक वन संरक्ष कार्यालय पीसीसीसएफ, केएस पट्टा को उप वन मंडल अधिकारी बैतूल से उप वन मंडल अधिकारी डिंडौरी, सुंदरदास सोनवानी को डिप्टी मैनेजर पदेन महाप्रबंधक कार्यालय शहडोल से उप वन मंडल अधिकारी बैतूल, राजेश कुमार तिवारी को उप वन संरक्षक पीसीसीएफ ऑफिस से संलग्न अधिकारी जबलपुर, एके शर्मा उप वन मंडल अधिकारी सिहोरा से अनुदेशक वन विद्यालय शिवपुरी, एनके मिश्रा उप प्रबंधक जिला यूनियन जबलपुर से उप वन मंडल अधिकारी सिहोरा, अश्विनी कुमार वर्मा अनुदेशक वन विद्यालय झाबुआ से सहायक वन संरक्षक रतलाम, अशोक अवस्थी को सहायक वन संरक्षक रतलाम से अनुदेशक वन विद्यालय झाबुआ, मन्नालाल पगारे अनुदेश वन विद्यालय अमरकंटक से संलग्न अधिकारी खरगोन, अनूप कुमार पाराशर को उप प्रबंधक जिला यूनियन पूर्व मंडला से संलग्न अधिकारी पालपुर कूनो वन्यप्राणी, योहन कटारा को उप प्रबंधक पदेन महाप्रबंधक कार्यालय होशंगाबाद से उप वन मंडल अधिकारी सिवनी मालवा, केके शर्मा को उप प्रबंधक जिला यूनियन शिवपुरी से अनुदेशक वन विद्यालय शिवपुरी, विपिन कुमार सिंह अनुदेशक वन विद्यालय शिवपुरी से संलग्न अधिकारी देवास, नरेंद्र सिंह को संलग्न अधिकारी जबलपुर से संलग्न अधिकारी रीवा, जेपी रावत को उप प्रबंधक जिला वनोपज यूनियन टीकमगढ़ से सहायक वन संरक्षक मप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड, राजवीर सिंह को अनुदेशक वन विद्यालय बैतूल से ईको पर्यटन विकास बोर्ड और मंगल सिंह चौहान को उप वन मंडल अधिकारी वन मंडल दक्षिण सागर से उत्तर सागर में पदस्थ किया है। साथ ही रितेश सिरोठिया को उप वन मंडल अधिकारी पूर्व छिंदवाड़ा से सहायक वन संरक्षक कार्यालय पीसीसीएफ वन्य प्राणी, जीएस सिसौदिया को उप प्रबंधक पदेन महाप्रबंधक कार्यालय उज्जैन से अधीक्षक खिवानी अभ्यारण्य देवास, राजीव कौशल को उप प्रबंधक पदेन महाप्रबंधक कार्यालय ग्वालियर वृत्त से उप वन मंडल अधिकारी सबलगढ़ और जयराम सिंह राठौर को उप प्रबंधक पदेन महाप्रबंधक कार्यालय भोपाल से उप वन मंडल अधिकारी राजगढ़ पदस्थ किया है।

Updated : 23 July 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top