बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार : ओझा

भाजपा कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में हुआ विचार मंथन


झांसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजकीय संग्रहालय में कार्यकर्ताओं का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी सुनील भाई ओझा ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि श्री ओझा ने कार्यकर्ताओं का परिचय लेने के बाद कहा कि संपर्क अभियान में जो सक्रियता भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिखाई है, वह आगे भी रहनी चाहिए। उन्होने कहा कि वर्तमान में भाजपा विश्व का पहला राजनैतिक दल है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का गौरवपूर्ण स्थान है। आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ला की एक पुस्तक भी भेंट की गई।
बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर किरण वर्मा, पूर्व एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री रत्नाकर पांडेय, धन्नूलाल गौतम, राकेश गुप्ता, जगदीश साहू, चन्द्रभान राय, प्रियांशु डे, संजीव अग्रवाल लाला, कंचन जैसवाल, सुमन पुरोहित, चित्रा सिंह, अरिदमन सिंह, सुधीर सिंह, संतोष सोनी, राजकांतेय सिंह, संजय दुबे, कुबेर मिश्रा, विनोद अग्रवाल, आरसी शुक्ला, लखन कुशवाहा, सरला सैनी, रामतीर्थ सिंघल, अंकुर दीक्षित, मोंटी सेंगर, सौरभ मिश्रा, शशांक गुरुनानी, रोहित गोठनकर, मुकेश मिश्रा, राजेश पाल आदि उपस्थित रहे।

Next Story