देश में मौजूद है साढ़े दस हज़ार रोहिंग्या मुसलमान
नई दिल्ली। देश में इस समय लगभग साढ़े दस हज़ार रोहिंग्या मुसलमान विभिन्न राज्यों में मौजूद है। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में दी ।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और मणिपुर राज्यों में मौजूद अनुमानित आंकड़े के हिसाब से लगभग 10,500 रोहिंग्या मुसलमानों ने शरण ले रखी है। हाल ही में एक रोहिंग्या मुसलमान को बर्दवान विस्फोट मामले के सिलसिले में हैदराबाद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी की है। फिलहाल भारत में अस्थायी शिविरों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमान को सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी नजर में रखा गया है।
Updated : 22 July 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire