तीन दिन बंद रहने के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
X
श्रीनगर | अमरनाथ यात्रा के रास्ते में भूस्खलन होने से और तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो जाने से यात्रा को रोक दिया गया था। तीन दिन से रूकी इस यात्रा को आज सुबह बहाल कर दिया गया है। रविवार को 1,514 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकरी ने बताया कि आज तड़के 4.45 बजे 1,514 यात्रियों का एक जत्था भगवती नगर यात्री निवास (जम्मू) से रवाना हुआ।
बालटाल शिविर की ओर जाने वाला श्रीनगर-लेह में गुरूवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से इन रास्तों को आवजाही के लिए बंद कर दिया गया था। जम्मू कश्मीर को अन्य राज्यों से जोड़ने वाले राजमार्ग को भी आज आवजाही के लिए खोल दिया गया है।
इस महीने के दो तारीख से शूरू हुई अमरनाथ यात्रा में 24,000 लोगों ने भोले बाबा के दर्शन किए। यह यात्रा 29 अगस्त को समाप्त हो रही है।