Home > Archived > दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने उत्तर कोरिया के जवानों पर की गोलीबारी

दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने उत्तर कोरिया के जवानों पर की गोलीबारी

सोल | दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने सीमा के समीप बफर जोन में घुसपैठ करने वाले उत्तर कोरियाई जवानों पर आज चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की। दोनों देशों के बीच इस वर्ष झड़प की यह पहली घटना है।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह घटना सुबह उस समय हुई जब उत्तर कोरिया की सेना के 10 सैनिकों ने दोनों कोरियाई देशों को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) की सीमा को पार किया। दोनों कोरियाई देश तकनीकी लिहाज से एक दूसरे के साथ युद्ध की स्थिति में हैं।
गौरतलब है कि इस क्षेत्र का नाम विसैन्यीकृत क्षेत्र (द् डेमीलीटेराइज्ड जोन) है लेकिन यह क्षेत्र दुनिया की सर्वाधिक सैन्यकृत सीमाओं में से एक है । यहां निगरानी टावर लगे हैं और बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं।

Updated : 12 July 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top