उत्तर पूर्वी राज्यों में स्थापित होंगे बांग्लादेशी उप उच्चायोग

गुवाहाटी। भारत के साथ सौहार्दपूर्ण और राजनयिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में पड़ोसी देश बांग्लादेश की सत्तारूढ़ अवामी लीग ने भारत सरकार को उप उच्चायोग खोलने के लिए एक प्रस्ताव भेजा है।
भारत सरकार ने त्रिपुरा राज्य को छोड़ पूर्वोत्तर के बाकी राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड के लिए गुवाहाटी में एक उप उच्चायोग खोलने की अपनी मंजूरी दे दी है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा राज्य को उप उच्चायोग के बैनर से मुक्त रखा गया है। बांग्लादेश के राजनयिक मिशन के रूप में त्रिपुरा में एक सहायक उप उच्चायोग विकसित करने की योजना बना रही है।
भारत सरकार ने भी बांग्लादेश सरकार को सिलहट और खुलना में उच्चायोगों की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा था जिसका बांग्लादेशी सरकार ने आसानी से स्वीकार कर लिया है।

Next Story