बस खाई में गिरी, कई लोगो की मौत

शिमला | रामपुर के पास स्थित मछड़ा खुद में आज सुबह एक निजी बस के खाई में गिरने से छह लोगो की मौत और 19 लोग घायल हो गए है। साथ ही कुछ लोगो के लापता होने की भी खबर मिली है। लापता लोगो में बच्चे भी शामिल है। इसके अलावा कई अन्य लोगो के नदी में बह जाने की भी आशंका है।
पुलिस के अनुसार खाई में गिरने वाली बस रामपुर से शिमला जा रही थी I लेकिन मच्छेदा पुल के पास वो खाई में जा गिरी I बस के खाई में गिरने के बाद बच निकले सिपाही नरिंद्र वर्मा ने संभावना जताते हुए कहा कि कुछ लोग नदी में बह गए मरने वालो की संख्या का अभी तक कुछ पता नही चला है। बचाव कार्य अभी भी जारी है और 6 शव बरामद कर लिए गए है और सभी घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

Next Story