पाक ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की

पाक ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की
X

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे आरएस पुरा सेक्टर में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया,'पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की आरएस पुरा सेक्टर चौकियों पर तड़के 3.10 बजे गोलीबारी की। उन्होंने छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।'
अधिकारी ने कहा,'गोलीबारी घराना पक्षी अभ्यारण्य के आसपास के इलाके में की गई।' इस पक्षी अभ्यारण्य में दुनिया भर से प्रवासी पक्षी जाड़े के मौसम में रहने आते हैं। अधिकारी ने बताया,'हमारी तरफ किसी तरह का नुकसान या कोई हताहत नहीं हुआ है।

Next Story