Home > Archived > योग करें स्वस्थ्य रहें : मुख्यमंत्री

योग करें स्वस्थ्य रहें : मुख्यमंत्री


भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ्य रहने के लिए योग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग से हरएक अंग-प्रत्यंग का व्यायाम होता है और शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है, इससे मन भी प्रसन्न रहता है। चौहान ने राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग भी किया।
इस मौके पर चौहान के साथ राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने भी योग किया। चौहान ने कहा, ""आज का दिन हमारे लिए प्रसन्नता व गर्व का दिन है, क्योंकि पूरी दुनिया ने इस दिन को योग दिवस के रूप मेंअपनाया है। योग लोगों को जो़डने का काम करता है। एक तरफ यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है, वहीं दूसरी ओर लोगों को आपस में जो़डता भी है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राजधानी के अलावा राज्य के अन्य स्थानों पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में साइकिल से पहुंचे और योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Updated : 21 Jun 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top