जनमानस

जल संरक्षण के उपाय जरूरी
अनियंत्रित जनसंख्या एवं शहरीकरण से जलसंकट अत्यंत गहराता जा रहा है। एक सर्वे के अनुसार दुनिया के 20 प्रमुख शहरों में भारत के पांच शहर भी जलसंकट से गंभीरतम झुलस रहे हैं। देश के राजनीतिक दल अपने-अपने राज्यों में जनता को लुभाने के लिए जल और विद्युत मुफ्त या अति सस्ते में देकर पर्यावरण, जल वगैरह की महत्ता इन्हें तनिक भी दिखाई नहीं देती है। हालांकि जल की खपत में वृद्धि से हम अभी भी इसकी महत्ता से अनभिज्ञ हंै। जबकि बूंद-बूंद जल की अहमियत को समझें और संरक्षित रखने के उपाय को बढ़ाएं, उसी प्रकार आबादी को रोकने हेतु एक समान कानून का पालन करना होगा।
सतीशचन्द्र चड्ढा
Next Story
