बहुमंजलि बनेगा राजेश खन्ना का बंगला 'आर्शीवाद'

बहुमंजलि बनेगा राजेश खन्ना का बंगला आर्शीवाद
X

मुंबई। दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का सपनों का घर आर्शीवाद बहुत जल्द एक बहुमंजिला ईमारत में तब्दील होने जा रहा है। अभिनेता ने इस बंगले को खरीदने के लिए लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी थी। उन्होंने यह बंगले राजेन्द्र कुमार से खरीदा था। बांद्रा के कार्टर रोड पर बने इस बंगले के नए मालिक उद्योगपति शेट्टी ने कहा कि हमने 50 साल पुराने इस बंगले को गिराकर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने का निश्चय किया है। हम जल्द ही काम शुरू करने जा रहे हैं। इस बंगले को उद्योगपति ने राजेश खन्ना के परिवार से 95 करोड़ रुपए में खऱीदा है। शेट्टी ने कहा कि राजेश खन्ना के परिवारवाले इस सौदे से खुश हैं। हालांकि, बंगले के नए मालिक उस नई बिल्डिंग का नाम भी आशीर्वाद ही रखेंगे।

Next Story