Home > Archived > देश के उत्तरी हिस्से में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

देश के उत्तरी हिस्से में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

देश के उत्तरी हिस्से में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
X

नई दिल्ली | देश के उत्तरी हिस्से में शनिवार धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई जिससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को खासी राहत मिली। दिल्ली वासियों के लिए रविवार की सुबह मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण में तापमान गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में देश के उत्तरी और पश्चिमी भाग के इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
देशी के पूर्वी प्रांत ओडिशा के गंजाम जिले में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पश्चिम भारत में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून दक्षिणी गुजरात में पहुंच गया है और राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। लू और भीषण गर्मी से बेहाल तेलंगाना के लोगों के लिए बारिश राहत भरी सौगात लेकर आई। पड़ोसी आंध्र प्रदेश में भी बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
दिल्ली में 84 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चली और इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद बारिश ने तापमान में गिरावट लाने का काम किया। पिछले कुछ दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर बना हुआ था। दिल्ली में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39.7 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब में भी धूल भरी आंधी आई। आंधी के कारण चंडीगढ़ में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई।

Updated : 14 Jun 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top