तोमर का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक: केशव
पूर्व जिलाध्यक्ष के निवास पर मना 58वां जन्म दिवस
भिण्ड। भारतीय नता पार्टी के वरिष्ठ नेता युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत भारत सरकार में केन्द्रीय खनन इस्पात एवं श्रम केबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का संपूर्ण जीवन प्रेणादयक रहा। जिन्होंने जमीनी कार्यकर्ता बनकर राजनीति का सफर समाजसेवा के माध्यम से तय किया। आज उनका समर्पण भाव संगठन ने महत्वपूर्ण संगठन और सरकार में दायित्व देकर उनकी क्षमताओं का उपयोग किया है। यह बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने अपने निवास पर 58वें जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने नरेन्द्र सिंह तोमर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राजनैतिक कार्य पूर्ण निष्ठा, लग्न एवं ईमानदार के रूप में रहा। प्रदेश में युवाओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाकर मप्र में उनके नेतृत्व में लोकसभा विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम के साथ सत्ता तक पहुंचाया। सभी पार्टी कार्यकर्ता उनके गुणों को सीखें।
पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह के निवास स्थान पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया और ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री उपेन्द्र सिंह भदौरिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया, न.पा. उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप शर्मा, नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व संचालक राकेश जैन, नगर अध्यक्ष पवन जैन, मीसाबंदी कुशल चन्द्र जैन, कार्यालय मंत्री भरत शर्मा, शैलेष नारायण शर्मा शेलू, अजय जैन, श्रीमती अनीता चौपड़ा, नगर अध्यक्ष विनीता सोनी, महामंत्री बेबी राठौर, कल्पना सोनी, मंजू नरवरिया, सुनील भदौरिया, राधाकृष्ण शर्मा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।