Home > Archived > पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X


जम्मू | पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने भारत की अग्रिम चौकियों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और रॉकेट प्रोजेक्टाइल ग्रेनेड (आरपीजी) दागे।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर रात 12 बजकर पांच मिनट पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सीमा प्रहरियों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की।
मेहता ने बताया कि गोलीबारी रात 12 बजकर 30 मिनट तक जारी रही। इसमें किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह छह बजे फिर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और आरपीजी दागे। यह गोलीबारी कुछ समय तक जारी रही। भारत ने जवाबी कार्रवाई नहीं की, लेकिन अत्यधिक सतर्कता बरती गई।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख दिखाते हुए कहा था कि अगर सीमा पर गोली चली तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे। स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत हमने तीन सिद्धांतों पर की। पहला, हम सभी मुद्दों का हल शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहते हैं। दूसरा, बातचीत सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच होगी, कोई तीसरा पक्ष नहीं होगा। और तीसरा, बातचीत की बुनियाद अहिंसा की पृष्ठभूमि पर होगी।

Updated : 1 Jun 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top