Home > Archived > पांच-पांच हजार के तीन इनामी दबोचे

पांच-पांच हजार के तीन इनामी दबोचे

लहार। भिण्ड जिले की असवार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार विगत 14 मई को असवार थाना क्षेत्र के गिरवासा एवं सेवढ़ा के बीच रेत माफिया सहित दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जो उसी दिन से फरार चल रहे थे। इन दस आरोपियों पर जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर इनको पकडऩे के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। इन आरोपियों को पकडऩे के लिए असवार थाना प्रभारी अभिलाख सिंह तोमर ने अपनी टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी की और तीन आरोपियों को दबोच लिया। यह तीनों बधावली मन्दिर के पास छुपे हुए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में गंधर्व सिंह पुत्र दौलत सिंह यादव व मनोज पुत्र कोमल यादव निवासी गिरवासा एवं भारत सिंह निवासी डूडा शामिल हैं। इस मामले में सात आरोपी अभी फरार हैं। उक्त आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी के अलावा सहायक उपनिरीक्षक जंडेल सिंह, आरक्षक कृपाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, चंद्रभान सिंह, आशीष यादव व मुन्ना दुबे के अलावा आईजी कार्यालय से पुष्पेद्र सिंह बघेल, धीरेन्द्र सिंह व योगेन्द्र सिंह सहित लहार एसडीओपी कार्यालय का स्टाफ शामिल था।

Updated : 1 Jun 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top