नौतपा के पहले दिन पारा 45 पर

जिले में लू का कहर

श्योपुर | नौतपे की गर्मी ने पहले ही दिन जनजीवन हाल बेहाल कर दिया। लोग जहां घरों में दुबकने को मजबूर हो गए, वहीं जीव जंतु भी छांव का सहारा ढूंढते नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।नौतपा के पहले दिन सोमवार सुबह से ही हल्के बादलों के बीच सूरज की तपिश ने धरती को तपाना शुरू कर दिया। साथ ही गर्म हवा ने रही- सही कसर पूरी करते हुए वातावरण को आग की भट्टी बनाने का काम किया। लगभग 11 बजे तक आग उगलती गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर होने लगा। जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से पूरी तरह से तन को ढककर निकले। नौतपे के पहले दिन तापमापी पारा 45 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं रात का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे लोगों की रात की नींद भी उड़ गई है। बेतहाशा गर्मी से कूलर भी नाकारा साबित होने लगे हैं।न्यूनतम तापमान 32 परनौतपे में गर्मी का आलम यह है कि दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ा। सोमवार को न्ययूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बढ़ते तापमान का असर लोगों की सुकून भरी नींद पर भी पड़ रहा है। देर रात तक गर्माहट रहने से लोगों की नींद उड़ गई है।70 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चली हवादिन भर आसमान पर छाए रहे हल्के बादलों से उमस भरी गर्मी रही तथा दिन भर गर्म हवा चली। जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। हवा की गति 70 किमी. प्रति घण्टा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आग उगलती गर्मी बनी रहेगी तथा तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है।

Next Story