Home > Archived > रॉकस्टार जैसा फील कर रही हैं प्रियंका

रॉकस्टार जैसा फील कर रही हैं प्रियंका

रॉकस्टार जैसा फील कर रही हैं प्रियंका
X

मुंबई | प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका में नजर आएंगी। वह कहती हैं कि उन्हें एक रॉकस्टार जैसा महसूस हो रहा है।
प्रियंकाने ट्विटर पर लिखा, "रॉकस्टार जैसा महसूस कर रही हूं। अपने अंदर के मिक जैगर (गायक) को चुनौती दे रही हूं।"
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "महाद्वीपों की एक दिन की यात्रा भारी पड़ती है। दूसरों लोगों पर..मुझ पर नहीं। चलो चलें। एक दिन के लिए लॉस एंजेलिस।"
'क्वांटिको' में प्रियंका के अलावा डॉग्रे स्कॉट (लियाम), जेक मैकलॉघलिन (रयान), औंजनुए एलिस (मिरांडा), यास्मिन अल मस्सारी (निमाह), जोहना ब्रैडी (शेल्बी), टैट एलिंग्टन (साइमन) और ग्राहम रोजर्स (कालेब हास) भी हैं।

Updated : 18 May 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top