पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, छह आतंकी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दूर-दराज वाले उत्तरी-पश्चिमी कबीलाई इलाके में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में छह आतंकवादी मारे गये। इन आतंकियों में कुछ विदेशी भी शामिल है।एक सुरक्षा अधिकारी ने आज बताया कि यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान कबीलाई क्षेत्र की शवाल घाटी में कल देर रात किया गया। इस हमले में आतंकियों के ठिकाने पर दो मिसाइल दागी गयी। जिसमें छह आतंकवादी मारे गये और दो घायल हो गये। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि ड्रोन हमलों में घायल लोगों के बचने की संभावना कम ही रहती है।एक रपट के मुताबिक, मारे जाने वालों में अधिकतर विदेशी हैं। शवाल अफगानिस्तान की सीमा से लगा एक पहाड़ी और घने वनों वाला क्षेत्र है। माना जा रहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान के अन्य इलाकों से भागने के बाद विद्रोही इलाके में छुपे हुये हैं, जहां पर आतंकवादियों के खिलाफ 'जर्ब-ए-अज्ब' अभियान जारी है।