तीन पीढि़यों ने दधीची की तरह हड्डियां गलाई है तब जाकर ये दिन आये है - शाह
X
X
भोपाल, ब्यूरो- 10 मई 2015
भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सुषासन संकल्प सम्मेलन का उदघाटन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने प्रदेष के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस भावना से मध्यप्रदेष में तीन पीढि़यों ने तपस्या की है उसकी का परिणाम है कि भाजपा आज विष्वव्यापी संगठन बन गया। उन्होंने कहा कि तीन पीढि़यों ने हमें जो संगठन गढकर दिया है पूर्वजों ने दधीचि की तरह हड्डियां गलाई है और विजय के रूप में हम उनके संघर्ष के सुफल को भोग रहे है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 11 माह सफलतापूर्वक देष को हर क्षेत्र में आगे बढाने में कामयाब हुई है। 11 माह की एनडीए सरकार निष्कलंक है।यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ रू. के घोटाले किए थे। एनडीए सरकार ने श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोयला खदानों में सिर्फ 20 खदानों की नीलामी से 2 लाख करोड़ रू. सरकारी खजाने में जमा किए है। इसी तरह टूजी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 1 लाख करोड़ रू. से अधिक की आय सरकार को अर्जित की है। सम्मेलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेष संगठन प्रभारी डाॅ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान और प्रदेष अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चैहान ने भी संबोधित करते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके गंभीर दायित्व का स्मरण दिलाया और कहा कि केन्द्र और राज्य से लेकर ग्राम पंचायत तक भाजपा के प्रतिनिधियों के हाथ में सत्ता सूत्र है। अब उनका 1 सूत्रीय लक्ष्य जनता के जीवन में बेहतरी लाना होना चाहिए। हम अपनी गलतियों के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते है। पूर्व में मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान और प्रदेष अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चैहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, श्री प्रभात झा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
उन्होंने भूमि अधिग्रहण संषोधन के मामले में कांग्रेस के मिथ्या प्रचार की पोल खोलते हुए कहा कि संषोधन में उद्योग घरानों, कार्पोरेट को 1 इंच भूमि देने का भी प्रावधान नहीं है। देष में राजनीति में विकास को जोड़कर अटलजी ने जो अध्याय लिखा था उसे नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ाया है। श्री अटलजी ने विकास दर को 8.4 प्रतिषत पहंुचाया था जो यूपीए के 10 वर्षो में घटकर 4.4 रह गयी। 11 माह में एनडीए सरकार ने इसमें वृद्धि कर 5.4 प्रतिषत किया है और इसे 8 प्रतिषत तक बढ़ाए जाने की संभावनाएं अर्तराष्ट्रीय संस्थाएं व्यक्त कर चुकी है। भाजपा शासित राज्यों में कृषि की विकास दर दहाई में पहंुची है जो देष और दुनिया में बेजोड़ है। मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान ने मध्यप्रदेष में विकास दर में निरंतरता बनाए रखने का बीडा उठाया है, जो वास्तव में प्रषंसनीय है। बंगलादेष के साथ सीमा संधि करके हमने सुरक्षा का नया इतिहास लिखा है। यही कारण है कि श्री नरेन्द्र मोदी का दुनिया के अमेरिका सहित आर्थिक रूप से संपन्न देषों में ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजे रजवाड़े लोकतंत्र में आम आदमी को सत्ता के शीर्ष पर पहंुचने बर्दाष्त नहीं कर पा रहे है। मध्यप्रदेष और केन्द्र में जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने मानस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवदर्षन और भारत मां के चित्र को उसकी आकांक्षाओं को अंकित कर आगे बढ़े और श्री नरेन्द्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाए।
योजना का लाभ जन जन तक पहंुचाकर राम राज्य की भावना का गांव और नगर में अहसास कराएं
- श्री षिवराजसिंह चैहान
मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान ने सुषासन संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इसी स्थान पर हमने चुनाव के पूर्व सुषासन देकर विजय के षिखर पर पहंुचने का संकल्प लिया है और हम सुषासन संकल्प लेने के लि अपनी नई जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के लिए आये है। निकायों के चुनाव के दौरान संगठन ने जनता को सुषासन देने का जो वायदा किया था अब हमको दायित्व की कसौटी पर सफल बनने के लिए पूर्ण प्राणपण से जुटना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि गांव और नगर में अच्छा काम कर जनता का विष्वास अर्जित करें और नगर और गांव में रामराज्य की कल्पना को साकार करके दिखाए। राज्य सरकार धनराषि योजना और संसाधनों में कोई कमी नहीं आने देगी। ग्राम पंचायत में विकास के लिए 80 लाख से लेकर 1 करोड़ रू. तक की राषि उपलब्ध रहती है। नगर के लिए यह 10 करोड़ तक होती है। हर गांव में घर घर में नल जल योजना से पेयजल की पूर्ति की जाए। गांव और नगर के विकास के लिए ललक और तड़प पैदा करें। योजनाओं की कमी नहीं है। सिर्फ संकल्प शक्ति और मेहनत की आवष्यकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आव्हान किया कि वे आगामी 3 माह में प्रधानमंत्री द्वारा प्रायोजित पेंषन और बीमा योजना को अभियान चलाकर घर घर में पहंुचाए। उन्होंने स्वच्छता शौचालय, सामाजिक काम जनता के साथ प्रामाणिकता का व्यवहार और योजनाओं को आदर्ष रूप में अमल में लाने का आव्हान किया।
जनअपेक्षाएं बढ़ी है, कसौटी पर खरे उतरे - डाॅ. विनय सहस्रबुद्धे
डाॅ. सहस्रबुद्धे ने कहा कि जनप्रतिनिधि पार्टी का चेहरा है। हमें भी जनभावना को समझते हुए उनकी कसौटी पर खरा उतरना है। जो दायित्व हमें जनता ने सौंपा है उसके प्रति निरंतर गंभीर बना रहना है। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि को संविधान और नियम की जानकारी के साथ काम करना होगा। कार्यकर्ता भाव बनाए रखकर ही वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। यदि उसमें प्रषासन चलाने का कौषल होगा और इरादे सही होंगे तो जनप्रतिनिधि जन जन के बीच में लोकप्रिय होगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही जनप्रतिनिधियों के लिए प्रषिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने याद दिलाया कि लोकतंत्र में जनता की जिज्ञासा रहती है कि चुनाव में यदि नेतृत्व में बदलाव आया है तो वह धरातल पर दिखना चाहिए। नेता और जनता के बीच संवेदना का रिष्ता होना चाहिए, जिससे हम अपने दायित्व भाव को पूरा कर सके।
26 मई को सरकार की उपलब्धियों का ब्लाक स्तर पर जष्न मनाएं - श्री रामलाल
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाष डालते हुए कहा कि 26 मई को केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का एक वर्ष पूर्ण होगा। इस अवसर पर हमें केन्द्र की उपलब्धियां जष्न के साथ जन जन तक पहंुचाना है। हर जनपदीय अंचल में इसके लिए कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाना चाहिए। उन्होंने पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी और अंत्योदय के कार्यक्रम लेकर जनता के पास पहंुचने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हमें जनादेष देकर देष की जनता ने सबसे अधिक लोकसभा सदस्य एवं विधायक चुनकर दिए है। यह हमारा सौभाग्य है। कांग्रेस सिमट गयी है। मध्यप्रदेष में तो यह क्रम ग्राम पंचाायत तक हमारे लिए गौरवषाली रहा है। देष में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारतीय जनता पार्टी में है। हमें जरूरतमंद दुखी पीडि़त को सुषासन का अहसास कराना है।
श्री षिवराजसिंह चैहान के काम और श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से प्रदेष में अनुकूलताएं बढ़ी है
- श्री नंदकुमारसिंह चैहान
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चैहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेष में विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय तथा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में पार्टी को शानदार सफलता प्राप्त हुई है। पिछले 10 वर्ष में षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में हुए कामों और केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिषील नेतृत्व ने हमें अनुकूलताएं सुलभ कराई है जिसका सुफल हमें अनवरत विजय के रूप में मिला है। उन्होंने कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मिथ्या आरोपों को कांग्रेस की हताषा और पाखंड बताते हुए कहा कि उन्हें षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व से लग रहा है कि कांग्रेस अस्तांचल की ओर चली जायेगी। मध्यप्रदेष कांग्रेस मुक्त होगा, इसलिए वे चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आए है, जो निदंनीय है। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा कि वे पार्टी की पहचान है। प्रषासन को जनोन्मुखी बनाकर सुषासन और विकास का नया इतिहास रचें। संपर्क महाअभियान को जन आंदोलन बनाते हुए घर घर पहंुचे और केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों से जन जन को अवगत कराए। संपर्क महाअभियान की सफलता हमारी पंूजी बनेगी। सम्मेलन का संचालन प्रदेष उपाध्यक्ष व सांसद राकेष सिंह ने किया। सम्मेलन के समापन के पश्चात श्री आलोक शर्मा ने अतिथियों का आभार प्रदर्षन किया। सम्मेलन में सांसद, विधायक, मंत्री, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, कृषि उपज मंत्री, सहकारी बैंक, सहकारी संस्थाओं और अन्य निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रदेष अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार माना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चैहान ने प्रदेष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संकल्प सम्मेलन की सफलता के लिए प्रदेष के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। श्री नंदकुमारसिंह चैहान और श्री अरविन्द मेनन ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेष संगठन पर भरोसा करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की प्रथम बैठक के आयोजन का दायित्व सौंपा था। बैठक में देष के राज्यों से पदाधिकारी बहनें पधारी तीन दिन के समागम के साथ ही जनप्रतिनिधियों के सुषासन सम्मेलन का राज्य स्तरीय आयोजन किया गया। पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिन रात जुटकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में जिस तरह योगदान किया प्रषंसनीय है। इससे मध्यप्रदेष संगठन की प्रमाणिकता और कुषलता की कीर्ति अन्य प्रदेषों से पहंुची है। कार्यकर्ताओं का परिश्रम सराहनीय है।
Updated : 10 May 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire