पुलिस ने मार गिराए 20 चंदन तस्कर

पुलिस ने मार गिराए 20 चंदन तस्कर
X


हैदराबाद। वीरप्पन बरसों चंदन तस्करी पर छाया रहा। चंदन तस्करी में बरसों तक राज करने वाले वीरप्पन के खात्मे के बाद सबने सोचा था कि चंदन तस्करी अब खत्म हो चुकी है । यहां तक की सरकार भी पूर्णरूपेण आश्वस्त थी। आज जब चंदन तस्करी को लेकर मामला सामने आया तो सभी के होश उड गए। पुलिस के साथ आज भीषण मुठभे़ड में आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में 20 चंदन तस्कर मारे गए। पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में पुलिस के कुछ जवान और वनकर्मी घायल हुए हैं।
यह घटना चित्तूर के चंद्रगिरी मंडल के शेषाचलम वन क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर पी ठाकुर ने कहा कि दो स्थानों पर 20 चंदन तस्कर मारे गए। उनकी हमारे कार्य बल के जवानों के साथ मुठभे़ड हुई। तस्कर चंदन की लक�़डयां लेकर ले जा रहे थे। उन्होंने हंसिए और आग्नेयास्त्रों से हमला किया। उन्होंने जवानों पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।ठाकुर ने कहा, " पुलिस ने जब उन्हें चुनौती दी, तो उन्होंने सुरक्षा बलों को काबू में करने और लकडिया लेकर भागने की कोशिश की। इस प्रक्रिया में उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। चंदन की लकडिया काटने के लिए ब़डी संख्या में लक़डहारे आते हैं। इन लक़डहारों को एक ब़डा सरगना भेजता है। पिछले वर्ष भी इसी प्रकार की घटनाएं हुई थीं जिनमें चंदन तस्करों ने पुलिस और वन कर्मियों पर हमला किया था जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की थी। इन घटनाओं में भी कुछ तस्कर मारे गए थे। पिछले वर्ष मई में चित्तूर के ममनदुर वन में करीब 200 चंदन तस्करों ने पुलिस के एक दल पर पथराव कर दिया था जिसके बाद पुलिस को हवा में गोलियां चलानी प़डी थीं।

Next Story