बढ़ सकते हैं सब्जियों के दाम

नई दिल्ली । मौसम में आए बदलाव और बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के साथ अब बढ़ते तापमान से फसलों और सब्जियों पर असर हुआ है। इस दौरान उद्योग मंडल की ओर से कहा गया कि नुकसान के कारण आने वाले समय में सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार तैयार फसल को कम से कम 25 से 30 प्रतिशत का नुकसान होने की संभावना है।
यही नहीं गेहूं की खरीदी पर भी मौसम का नकारात्मक असर हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम में आए बदलाव के बाद आम, केला, अंगूर, चने आदि की फसल भी प्रभावित हुई इसका पूरा असर उनकी कीमत पर हुआ है। गेहूं, तिलहन, दाल और सब्जी का व्यापकतौर पर असर देखने को मिल रहा है। यही नहीं टमाटर, फूलगोभी और धनिया आदि की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।
बेमौसम बारिश के अलावा तापमान कम होने को लेकर भी फसलों पर असर पड़ रहा है। हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ कई सब्जियां कम आ रही हैं। कई सब्जियां ऐसी हैं जो ताजी नहीं रह पा रही हैं। जिसका उपभोक्ताओं पर असर हो रहा है। उपभोक्ता महंगी सब्जी खरीदने के लिए मजबूर हैं।