Home > Archived > दो नि:शक्त जोड़े बने हमसफर

दो नि:शक्त जोड़े बने हमसफर

ग्वालियर। चित्रगुप्त विकलांग कल्याण एवं सामाजिक संगठन द्वारा नि:शक्त दो जोड़ों का सामूहिक विवाह बुधवार को दानाओली में हुआ। वैदिक पद्धति से हुए विवाह में दोनों जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। समारोह में सभी समाजों के लोग शामिल थे।इससे पूर्व फालका बाजार स्थित राम मंदिर से निकली बारात में दूल्हा घोड़े पर सवार थे। बाराती नाचते-गाते चल रहे थे। इसके बाद विवाह की रस्म हुई। संगठन द्वारा सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े को ७० हजार रुपए का गृहस्थी का सामान भी दिया गया। संगठन के सचिव अनूप जौहरी ने बताया कि आरती और पूजा सिसोदिया दोंनो बहनें हैं जो शारीरिक रूप से विकलांग है। जिनका विवाह महेन्द्र त्रिपाठी निवासी विनय नगर और केसरी जैन निवासी लक्कडख़ाना के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि एक जोड़े का कन्यादान उन्होंने स्वंय ही लिया है। 

Updated : 30 April 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top