यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत
मथुरा | रात करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार रात 12 बजे सुरीर थाना क्षेत्र के पास माइल स्टोन 85 पर एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार डीएल 9 सीक्यूएस 1379 डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे साइड चली गई। इसी दौरान मथुरा की तरफ से आ रही टाटा आरिया से भिड़ गई। हादसे में नोएडा से लखनऊ जा रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मथुरा से नोएडा की तरफ जा रही टाटा आरिया में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी वृंदावन के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Updated : 27 April 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire