नई दिल्ली | नेपाल में भूकंप के जबरदस्त झटके से मशहूर भीमसेन टावर गिर गया । इस नौ मंजिले ईमारत में 450 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ये मिनार विदेशी पर्यटकों के बीच काफी चर्चित थी। इसे नेपाल का कुतुबमीनार कहा जाता है। इस मीनार की आठवीं मंजिल से पूरे नेपाल को देखा जा सकता था। भीमसेन टावर की सौंदयर्ता इसकी 213 स्टेप वाली घूमती हुई सीढ़ियां थी।इस मीनार का निर्माण 1832 में महारानी ललित त्रिपुरा सुंदरी के आदेश पर तत्कालीन प्रधानमंत्री भीमसेन थापा ने कराया था। इसीलिए इसे भीमसेन टावर के नाम से भी जाना जाता है। सामान्य पर्यटकों के लिए इसे 2005 में खोला गया था। इसका निर्माण एक सैन्य निगरानी टावर के रूप में किया गया था, जो बाद में काठमांडू का एक मुख्य ऐतिहासिक स्थल बन गया। रिक्टर स्केल पर 7.5 मापे गए भूकंप को बाद में यूएसजीएस ने सुधार कर 7.9 बताया। इसके आधे घंटे बाद एक अन्य भूकंप आया, जो रिक्टर स्केल पर 6.6 मापा गया, जिसका केंद्र लामजुंग से 49 किलोमीटर पूरब था।
भूकंप के झटके में ढह गई काठमांडू की कुतुबमीनार
X
X
Updated : 2015-04-25T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire