Home > Archived > रैली के लिए भीड़ नहीं जुटा पाए कांग्रेसी

रैली के लिए भीड़ नहीं जुटा पाए कांग्रेसी

जिले से जाना था दस हजार लोग

चुनिंदा समर्थकों के साथ रवाना हुए वरिष्ठ नेता

ग्वालियर, विशेष संवाददाता। लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी शिकस्त के करीब एक साल बाद कांग्रेस ने अपने संगठन को संजीवनी देने के लिए 19 अप्रैल को दिल्ली में किसानों के नाम पर बड़ी रैली बुलाई है। रैली में शहर और ग्रामीण मिलाकर जिले से करीब दस हजार लोगों को ले जाना था,लेकिन कांग्रेस कद्दावर नेता अपने खास-खास समर्थकों को लेकर ही रवाना हो गए।प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह ने जरूर ग्वालियर जिले में किसानों के बीच घूम-घूमकर उन्हें दिल्ली चलने के लिए प्रेरित किया। उनके समर्थकों का एक बड़ा हुजूम दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। महाराज सिंह पटेल, अशोक प्रेमी, पुरुषोत्तम भार्गव, हरिओम शर्मा अपनी तीन गाडिय़ां लेकर दिल्ली रवाना हुए।इसी तरह सुनील शर्मा अपने समर्थकों के साथ रवाना हुए। पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जरूर कुछ ताकत दिखाई । उनके साथ रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ भी नजर आ रही थी, लेकिन शहर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भीड़ ले जाने को लेकर काफी उदासीनता बरती। सभी पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों को समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया था, लेकिन इनमें कितने लोग दिल्ली रवाना हुए ,यह अभी पता नहीं चल सका है। विधायक और महापौर के टिकट की ख्वाहिश रखने वाले कई बड़े नेता घरों पर ही बैठे रहे। इन्होंने दिल्ली चलना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि शनिवार को दिनभर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.दर्शन सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर उन्हें दिल्ली चलने के लिए कहा जरूर।ट्रेन और बसों से रवाना हुएदतिया, डबरा, ग्वालियर, भिंड और मुरैना के काफी कार्यकर्ता देर शाम दिल्ली के लिए रवाना होने वाली ट्रेनों से ही रवाना हुए हैं। जबकि बड़े नेता अपने समर्थकों को बसों से दिल्ली ले गए।पुतला फूंकाउधर बिजली की दरों में वृद्धि के खिलाफ शहर कांग्रेस ने शनिवार को बिजली मंत्री का पुतला फूंका। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.दर्शन सिंह ने कहा कि बिजली की दरें बढऩे से मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ लाद दिया है। कांग्रेस ने पुतला दहन फूलबाग पर किया था।

Updated : 19 April 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top