: तीस हजारी कोर्ट के निकट मृत मिला वकील

: तीस हजारी कोर्ट के निकट मृत मिला वकील
X


नई दिल्ली के न्यायालय परिसर में आज एक वकील का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अचानक वकीलों ने अपना काम बंद कर दिया और सभी दौड़कर शव की ओर जाने लगे। इस दौरान न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ। हालांकि लोगों ने वकील की मृत्यु पर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। मिली जानकारी के अनुसार तीस हजारी अदालत के पास आज एक वकील का शव मिलने से सभी सकते में आ गए। मृतक का शव यहां बने भोजनालय के बाहर मिला। मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने भोजनालय में काम करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया है, वहीं पुलिस वकील की मौत के विभिन्न कारणों पर पड़ताल कर रही है।

Next Story