सिडनी। आस्टे्रलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर रविवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज और आस्टे्रलिया के लिए सबसे तेज शतक है। मैक्सवेल ने अपने करियर के पहले शतक की राह में पहले तो 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 51 गेंदों पर 100 के आंक़डे तक पहुंचे।
आयरलैंड के केविन ओब्रायन के नाम 50 गेंदों पर शतक लगाने का रिकार्ड है। ओब्रायन ने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। आस्टे्रलिया के लिए सबसे तेज शतक का रिकार्ड जेम्स फॉल्कनर के नाम था, जिन्होंने 2013 में बंगलुरू में भारत के खिलाफ 57 गेंदों पर शतक पूरा किया था। मैक्सवेल ने एकदिवसीय इतिहास की 10वीं सबसे तेज पारी खेली।
सबसे तेज शतक का रिकार्ड द. अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने इसी साल जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहांसबर्ग में सिर्फ 31 गेदों पर शतक पूरा किया था। डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन की 36 गेंदों पर शतक के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया था। एंडरसन ने वर्ष 2014 में हालांकि 1996 में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी द्वारा कायम 37 गेंदों पर शतक के रिकार्ड को तो़डा था।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

मैक्सवेल ने लगाया विश्व कप का दूसरा सबसे तेज शतक
Updated : 2015-03-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire