भारत जल्द प्रक्षेपित करेगा नेविगेशन सैटेलाईट

भारत जल्द प्रक्षेपित करेगा नेविगेशन सैटेलाईट

चेन्नई | देश में सैटेलाईट प्रणाली जल्द ही उन्नत होने जा रही है। अब आईआरएनएसएस 1 डी का प्रक्षेपण जल्द ही होगा। इसकी तेजी से तैयारियां की जा रही हैं दूसरी ओर अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अधिकारी इस दिशा में कार्य करने के लिए लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार 1425 किलोग्राम वजनी उपग्रह को पीएसएलवी एक्सएल राॅकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस उपग्रह का प्रक्षेपण सफल होते ही भारत स्वयं की तकनीक स्थापित करने में महारत हासिल कर सकता है।
भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली के इस माध्यम से इसरो ने 2015 तक सात उपग्रह प्रक्षेपित करने का लक्ष्य तय किया गया है। यही नहीं इस कड़ी में पहले उपग्रह आईआरएनएसएस - 1 ए का जुलाई 2013 आइआरएनएसएस - 1 बी का प्रक्षेपण हो चुका था। नए नेवीगेशन सेटेलाईट आइआरएनएसएस - 1डी का प्रक्षेपण 9 मार्च को किया जा सकता है। इस हेतु पूरी तैयारियां की जा रही है। यह सेटेलाईट भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। 

Next Story