Home > Archived > दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित होंगे शशि कपूर

दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित होंगे शशि कपूर

दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित होंगे शशि कपूर
X

नई दिल्ली | भारत सरकार ने अपने जमाने के मशहूर अभिनेता रहे शशि कपूर को वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के अवार्ड देने का फैसला किया है । हिंदी सिनेमा का यह सबसे बड़ा सम्मान है । कपूर परिवार में यह सम्मान इसके पहले 1971 में पृथ्वीराज कपूर और 1987 में राज कपूर को मिल चुका है। शशि कपूर ने हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दी हैं।
शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। शशि ने 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'नमक हलाल', 'जब-जब फूल खिले' और 'दीवार' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। शशि ने करीब 116 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्म दीवार में शशि कपूर का वो डायलॉ़ग 'मेरे पास मां है' आज भी लोगों की जुबान पर है, ये उनके दमदार अभिनय की एक झलक मात्र है।

Updated : 23 March 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top