राष्ट्रपति ने प्रदान किया वीरता पुरस्कार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र सेना के सर्वोच्च सेनाध्यक्ष प्रणब मुखर्जी ने आज सशस्त्र सेनाकर्मियों को अपने कर्तव्य के प्रति विशिष्ठ पराक्रम, अदम्य साहस, अत्यंत समर्पण का निर्वाह करने के लिये एक कीर्ति चक्र और 11 शौर्य चक्र से सम्मानित किया। तीन शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान दिये गये।
राष्ट्रपति ने असाधारण कोटि की विशिष्ठ सेवा के वास्ते सशस्त्र सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को 14 परम विशिष्ठ सेवा मेडल, तीन उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 26 अति विशिष्ठ सेवा मेडल प्रदान किये।
परम विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किये जाने वाले अधिकारियों में लेफ्टीनेंट जनरल फिलिप कम्पोज, लेफ्टीनेंट जनरल राजन बक्शी, लेफ्टीनेंट जनरल के. सुरेन्दरनाथ, लेफ्टीनेंट जनरल मानवेंदर सिंह, लेफ्टीनेट जनरल ओम प्रकाश, लेफ्टीनेंट जनरल अनिल कुमार भल्ला, लेफ्टीनेंट जनरल नरसिंह प्रसाद पाधी, लेफ्टीनेंट जनरल वेद प्रकाश चतुर्वेदी, लेफ्टीनेंट जनरल विमल अरोडा, लेफ्टीनेंट जनरल:सेवानिवृतः गौतम मूर्ति, वाइस एडमिरल के आर नायर, एयर मार्शल परमजीत सिंह गिल, एयर मार्शल:सेवानिवृतः पी कनकराज और एयर मार्शल (सेवानिवृत) एस सुकुमार।