जगत कल्याण की कामना के साथ एक साथ हजारों हाथों ने भगवान भुवन भास्कर की प्रथम रश्मि को किया अघ्र्यदान
X
महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने शहरवासियों को नव सवंत्सर की शुभकामनायें
मन्मथ नाम नव सवंत्सर महोत्सव में किया गया नूतन वर्ष का अभिनंदन
ग्वालियर- शहर, प्रदेश एवं देश के चहुमुखी विकास व आने वाले नूतन वर्ष सभी के लिये मंगलमय हो इस कामना के साथ नगर निगम ग्वालियर द्वारा मन्मथ नव संवत्सर के स्वागत के लिये नव संवत्सर महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों द्वारा नूतन वर्ष पर भगवान भुवन भास्कर की प्रथम रश्मि को अघ्र्यदान देकर नये वर्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने शहरवासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाये देते हुये आगामी वर्ष सभी के लिये सुखद हो इसकी कामना की।
नगर निगम, ग्वालियर एवं संस्कार भारती के संयोजन में आयोजित नव सवंत्सर महोत्सव का शुभारंभ मुख्य द्वार पर दीप को प्रज्जवलित कर किया गया जिसमें महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं नीलिमा शेजवलकर, सभापति राकेश माहौर, नगर निगम आयुक्त अजय गुप्ता, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, मेयर-इन-काउंसिल की सदस्य नीलिमा शिंदे, खुशबू गुप्ता, सतीश बोहरे, धर्मेन्द्र राणा, पार्षदगण, राजा मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति स्वतंत्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
फूलबाग स्थित जलविहार के मनमोहक परिसर में आयोजित नव सवंत्सर महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 4.40 बजे, संकीर्तन यात्रा के साथ किया गया। इसके पश्चात सामाजिक संस्था के कलाकारों द्वारा शुभारंभ गीत ज्योति कलश झलके ..... की प्रस्तुति दी गई। प्रातः 5.01 मिनट पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा जैन वाणी प्रार्थना की प्रस्तुति दी गई।
इसके साथ ही रेडियेंट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संकल्प गीत की प्रस्तुति दी गई जिसमें भारत भूमि की आराधना ................... तथा इतनी शक्ति हमें दे न दाता .................जैसे देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। कार्यक्रम के अगले क्रम मंे 5.30 मिनट पर प्रवीण कुमार एवं अब्दुल हमीद द्वारा सितार एवं सारंगी की जुगलबंदी की प्रस्तुति दी गई, इसके साथ ही 5.55 मिनट पर भरत नाट्यम के माध्यम से भुवन भास्कर की आराधना राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के छात्राओं द्वारा की गई एवं ठीक 6.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भुवन भास्कर की प्रथम रश्मि को अघ्र्यदान देकर जगत कल्याण की कामना जलबिहार परिसर में उपस्थित सैकड़ों की संख्याओं में गणमान्य नागरिकों द्वारा दी गई।
इसके पश्चात कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रांरभ की गई जिसमें दतिया के समूह द्वारा लोक वाद्य कचहरी की प्रस्तुति दी गई वहीं अंकुर मधुर के निर्देशन में एस.बी. ग्रुप द्वारा योगासान पिरामिड का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, रेडियेंट विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में मनमांेहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात अनेक सांस्कृतिक व संगीतमयी मनमोहक कार्यक्रमों एवं गरबा नृत्य की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गई। नव सवंत्सर स्वागतोत्सव महोत्सव के अवसर पर जलबिहार परिसर में संस्कार भारती के कामतानाथ वैश्मपायन, राधाकृष्ण खेतान, अनीता ताई करकरे, श्जगदीश गुप्ता, नीलम गुप्ता, श्री प्रदीप, डाॅ. योगेन्द्र प्रधान, अशोक आनंद सहित सामाजिक संस्था के अनेक पदाधिकारीगण एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।