पापा संग बड़े पर्दे पर नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

X
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने पापा शत्रुघन सिन्हा के साथ एक फिल्म में पर्दे पर नजर आएंगी। निर्देशक ए.आर. मुरुगदास ने अपनी आगामी फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा को एक साथ साइन किया है। इस फिल्म की शूटिंग शनिवार से शुरू हो जाएगी। फिल्म में शत्रुघन सिन्हा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है, लेकिन यह तमिल की सुपरहिट फिल्म 'मोनागुरु' की रीमेक है।
फॉक्स स्टार स्टूडियो की इस फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। गौरतलब है कि 'गजनी' और 'हॉलीडे' के बाद मुरुगदास की यह तीसरी हिन्दी फिल्म होगी।
Next Story