Home > Archived > रेल किराए में बढ़ोतरी का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं : सिन्हा

रेल किराए में बढ़ोतरी का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं : सिन्हा

रेल किराए में बढ़ोतरी का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं : सिन्हा
X

लखनऊ | संसद में रेल बजट पेश किए जाने से पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि रेल किराए में बढ़ोतरी करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।
यहां लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी झंडी देकर रवाना करने के लिए आयोजित समारोह से अलग उन्होंने कहा कि रेल बजट पर पहले से चर्चा करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘रेल बजट पर संसद में चर्चा की जाएगी। इस पर पहले ही चर्चा करना सही नहीं है।’
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया, ‘रेल किराए में बढ़ोतरी करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।’ यह पूछे जाने पर कि रेल बजट में लखनउ के लिए क्या तोहफा हो सकता है, सिन्हा ने कहा, ‘बजट में लखनऊ के लिए काफी कुछ होगा, लेकिन इन चीजों का पहले ही खुलासा करना ठीक नहीं होगा।’ सिन्हा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लोकसभा सदस्य हैं।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हाल ही में कहा था कि भले ही डीजल की कीमतें नीचे आई हैं, यात्री किराए में कमी किए जाने की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा था, ‘रेलवे यात्री परिवहन लागत का केवल 50 प्रतिशत ही वसूल पाती है। यात्रियों को किराए में पहले से ही काफी रियायत उपलब्ध कराई जा रही है.. रेल सेवाओं को आधुनिक करना होगा जिससे लोगों की उम्मीदें पूरी की जा सकें। नेटवर्क का भी विस्तार किए जाने की जरूरत है।’

Updated : 7 Feb 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top