दिल्ली में भाजपा को हासिल होगा स्पष्ट बहुमत : राजनाथ
लखनऊ | केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल होगा।
राजनाथ ने कहा, ‘मैं तो आश्वस्त हूं कि भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल होगा।’
उनसे सवाल किया गया था कि क्या दिल्ली में भाजपा को आम आदमी पार्टी से कडी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड रहा है ? यह कहे जाने पर कि चुनाव को लेकर जो सर्वे आ रहे हैं, उनमें आप से भाजपा को कडी चुनौती मिलती दिख रही है, राजनाथ ने कहा, ‘आपने अन्य सर्वे भी देखे होंगे, जिनमें भाजपा आगे है।’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान चल रहा है। आप की ओर से अरविन्द केजरीवाल तो भाजपा की ओर से किरण बेदी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच ही लगता है।
Updated : 7 Feb 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire