प्रधानमंत्री जन-धन से जुड़ेंगे बंदी


भोपाल। प्रदेश की 123 जेलों में बंद 18 हजार बंदियों को प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री जनधन योजना से जोड़ा जाएगा। कैदियों को रोज आधा दिन काम करने पर मिलने वाला 50 रुपया इसी खाते में जमा किया जाएगा।
योजना से जुड़ते ही कैदी के नाम पर एक लाख रुजज पए का दुर्घटना बीमा और 35 हजार रुपए का मुफ्त जीवन बीमा भी होगा। योजना सिर्फ उन कैदियों के लिए है जिन्हें कोर्ट से सजा सुनाई जा चुकी है और वे जेल में सजा काट रहे हैं। कैदियों को योजना से जोडऩे के लिए जेल मुख्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से विशेष अनुमति मांगी थी जिस पर मुहर लगते ही इसे लागू किया जा रहा है। जेल मुख्यालय ने सभी जेल अधीक्षकों को पत्र लिखकर योजना लागू कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
डीआईजी, जेल मुख्यालय आरएस विजयवर्गीय ने बताया जनधन योजना जेलों में लागू होने से कैदियों को मुफ्त बीमा और रकम जोडऩे की सुविधा मिलेगी। इसे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

आधार कार्ड से लिंक होंगे खाते
प्रदेश की 11 सेंट्रल, 33 जिला और 79 उप जेलों में वर्तमान में 18 हजार कैदी बंद हैं। सभी खातों को 31 मार्च तक कैदियों के आधार कार्ड नंबर से लिंक कराया जाएगा।

Next Story