पेट्रोलियम मंत्रालय के दस्तावेज लीक? पांच गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने कथित तौर पर पेट्रोलियम मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन पांच लोगों में दो पेट्रोलियम मंत्रालय के कर्मचारी हैं।
सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय के दस्तावेजों को एक बिजनस हाउस को फायदा पहुंचाने के लिए लीक किया जा रहा था। इस प्रकरण के पीछे किसका हाथ है और क्या दस्तावेज लीक हुए हैं, इस बारे में मंत्रालय की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है।
सूत्रों के मुताबिक यह कॉर्पोरेट जासूसी का मामला हो सकता है। जिन पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें से आसाराम और ईश्वर सिंह पेट्रोलियम मंत्रालय में क्लर्क और चपरासी हैं।
Next Story