Home > Archived > ये हैं केजरीवाल मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री

ये हैं केजरीवाल मंत्रिमंडल के संभावित मंत्री

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा में इतिहास रचने वाले अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कल चुनाव परिणाम आने के बाद आज ही मंत्रियों के नामों की चर्चा होने लगी है कि किन चेहरों को मंत्रीमंडल में जगह मिलेगी। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार मनीष सिसोदिया, वंदना कुमारी, गोपाल राय, आदर्श शास्त्री, एस के बग्गा, इमरार हुसैन को मंत्री बनाया जाएगा. ऐसी खबरें है कि सोमनाथ भारती को स्पीकर बनाया जा सकता है। मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के मजबूत चेहरों में से है। पिछली मंत्रिमंडल में भी ये मंत्री थे। इस चुनाव में इन्होंने पटपडगंज से विनोद कुमार बिन्नी को हराया है। इसके बाद से जो भी चेहरे सामने आ रहे हैं वो सभी नये चेहरे हैं। किरण बेदी को हराने वाले एस के बग्गा को भी मंत्री पद दिये जाने की संभावना है। बाबरपुर से जीतने वाले गोपाल राय को भी मंत्रिमंडल में जगह दिये जाने की खबर है। अल्पसंख्यक चेहरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए इमरार हुसैन का नाम सामने आ रहा है। महिला मंत्री वंदना कुमारी का नाम जिसने शालीमार बाग से जीत हासिल की है। आदर्श शास्त्री जो दिल्ली को वाई-फाई देने की घोषणा के साथ चुनाव मैदान में आये थे उन्हें भी मंत्री बनाये जाने की खबर है।

Updated : 11 Feb 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top