भारत श्रीलंका में विस्थापितों के लिए 50,000 आवास बनाएगा : रिजीजू

भारत श्रीलंका में विस्थापितों के लिए 50,000 आवास बनाएगा : रिजीजू
X

नई दिल्ली | लोकसभा में सरकार ने कहा कि भारत श्रीलंका में आंतरिक विस्थापितों के लिए 50,000 निवास बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस परियोजना में नए आवास बनाये जायेंगे और पुराने आवासों की मरम्मत की जाएगी। यह परियोजना दो मॉडलों से संचालित की जाएगी। एजेंसी संचालित और मालिक के लाभार्थी संचालित। श्री रिजीजू ने कहा कि इस परियोजना के लाभार्थियों की पहचान एक परामर्श प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।

Next Story