नौसेना में अधिकारियों की कमी दूर करेगी सरकार

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना में अधिकारियों की कमी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. के. धोवन ने बताया कि नौसेना के अधिकारियो को कमी को पूरा करने के लिए देश के प्रमुख नौसैनिक प्रशिक्षण संस्थानों में कैडरों के संख्या को बढ़ाई गई है। इन प्रशिक्षण संस्थानों में करीब 750 कैडर के प्रशिक्षण की सुविधा है, लेकिन संस्थान में 1200 के करीब अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के नाविकों के लिए ओडिसा स्थित चिल्का झील में बनाए गए प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान में भी एक प्रशिक्षण प्रोग्राम चलाया जा रहा है। साथ ही नौसेना अकादमी में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट का दूसरा चरण शुरु हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही नौसेना में अधिकारियों की जो कमी है, उसे पूरा कर लिया जाएगा।

Next Story