आज तय होगा भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम

घोषणा सोमवार को

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी संगठन में जिलाध्यक्ष का चुनाव 27 एवं 28 दिसम्बर को होना है। चूंकि महानगर और ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सर्वसहमति से चुना जाना है इस कारण जिलाध्यक्ष तो रविवार को ही तय हो जाएंगे, जबकि अध्यक्ष की घोषणा सोमवार 28 दिसम्बर को की जाएगी।
भाजपा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया रविवार की दोपहर 12 बजे से रेसकोर्स रोड स्थित बंगला नं. 38 पर आरंभ हो जाएगी। शहरी क्षेत्र के दावेदार दोपहर 12 बजे से नामांकन दाखिल करेंगे। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी सहित अन्य प्रक्रियाओं के साथ छटनी का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगर एक से अधिक नाम सामने आते हैं तो संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, संगठन मंत्री मिल बैठकर जिलाध्यक्ष का नाम तय करेंगे।
ग्रामीण के निर्वाचन 3 बजे से
भाजपा (ग्रामीण) में जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन भी रेसकोर्स रोड स्थित बंगला नं. 38 पर ही होने हैं। लेकिन ग्रामीण के चुनाव शाम 3 बजे से आरंभ होंगे। हालांकि दावेदारों को नामांकन दाखिली का समय दोपहर 2 बजे से ही दिया गया है। इनके दावेदारों की छटनी की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक पूरी कर ली जाएगी।
महानगर और ग्रामीण में कई दावेदार
भाजपा संगठन के चुनावों में शहर और ग्रामीण से अनेक भाजपा नेता जिलाध्यक्षी के लिए आपनी दावेदारी बता रहे हैं। अनेक नाम चर्चाओं में भी हैं। शहर अध्यक्ष के लिए बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी) देवेश शर्मा, जयसिंह कुशवाह के नाम चर्चाओं में हैं। जबकि स्वमेव दावेदार एक दर्जन से भी अधिक हैं। इसी प्रकार ग्रामीण में बी.पी.नरवरिया (मुरार ग्रामीण) वीरेन्द्र जैन (डबरा), कौशल शर्मा (डबरा) सूर्यभान पवैया (चीनौर) बज्जर सिंह गुर्जर (डबरा) विकास साहू (भितरवार)आदि की दावेदारी मानी जा रही है।
साहू नहीं आ सके, रौतेला कराएंगे चुनाव
भाजपा के शहरी क्षेत्र के संगठन चुनाव प्रभारी जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू निजी कारणों से ग्वालियर नहीं आ सके हैं। इस कारण रविवार को सह चुनाव प्रभारी रामलाल रौतेलाा की देखरेख में शहरी क्षेत्र के चुनाव सम्पन्न होंगे। जबकि ग्रामीण जिलाध्यक्ष के चुनाव प्रभारी राधेश्याम पारिख स्वयं ही चुनाव की बागडोर संभालेंगे।
'नामांकन के साथ ही भरना होगा नाम वापसी फार्म
भाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों को नामांकन फार्म के साथ ही नाम वापसी फार्म भी भरना होगा। संगठन के दिशा निर्देशानुसार जिस दावेदार पर अधिक से अधिक संगठन पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों की सहमति होगी। उसे जिलाध्यक्ष चुना जाएगा।इस तरह चुनाव सहमति से और शांतिपूर्ण होने हैं।
इन्होंने कहा
निजी कारणों से संगठन चुनावों के लिए नहीं आ पा रहा हूं। सह प्रभारी रामलाल रौतेला निर्वाचन कराएंगे। सभी दावेदार नामांकन फार्म भर सकेंगे। लेकिन स्क्रूटनी में वही शामिल रहेेंगे जिन्हें 9 में से 3-4 मण्डल अध्यक्षों का समर्थन होगा अंतिम निर्णय संगठन स्तर पर लिया जाएगा।
प्रभात साहू
संगठन चुनाव प्रभारी
भाजपा महानगर ग्वालियर
'संगठन के दिशा निर्देशानुसार सहमति से निर्वाचन होने हैं। सभी दावेदार नामांकन भर सकेंगे। लेकिन जिस नाम पर सहमति बनेगी उसे अध्यक्ष चुना जाएगा, शेष दावेदार अपने नामांकन वापस ले लेंगेे।
राधेश्याम पारिख
संगठन चुनाव प्रभारी
भाजपा ग्वालियर (ग्रामीण)

Next Story