पारिवारिक विवाद पर चली गोली, मां-बेटी घायल

लहार। पारिवारिक विवाद के चलते क्षेत्र के चंदावली गांव में एक ही परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर पहले मुंहबाद हुआ बाद में गोली चली। जिसमें एक महिला व उसकी बच्ची को गोली लगी है, जिससे दोनों घायल हुए हंै। दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। उधर दबोह थाना के सुजानपुरा गांव में एक ही समुदाय के लोगों में जमीनी विवाद को लेकर आपस में लाठियां चलीं, जिसमें दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग घायल हुए है। आलमपुर कस्बे में भी आपसी बिवाद के चलते एक वृद्ध महिला को फावड़ा मारकर घायल कर दिया गया है। अलग-अलग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले जांच में लिए हैं।
जानकारी के अनुसार लहार थाना के चदावली नं. दो में एक ही परिवार में विवाद हो गया जिस दौरान गोली चली, जिसमें श्रीमती दिव्या तोमर पत्नी कोकसिंह तोमर उम्र 22 साल एवं कु. उन्नति पुत्री कोकसिंह तोमर उम्र चार साल को गोली लगी है। इस मामले में फरियादी का कहना है कि हम दोनों भाई कोकसिंह व रणवीर सिंह में आपस में बिवाद हो रहा था, उसी समय गोली चलने की आवाज आई और गोली मेरी पत्नी व बेटी के लगी, यह गोली किसने चलाई इसकी सही जाकारी नहीं लग सकी है। फरियादी की रिपोर्ट पर लहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर दबोह थाना के सुजानपुरा गांव में जमीना विवाद के चलते एक ही परिवार में आपस में जमीनी विवाद को लेकर पहले मुंहबाद हुआ बाद में बिवाद बढऩे से दोनों ओर से लाठियां चलीं जिसमें दोनों ओर से एक दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी उत्तम सिंह कुशवाह पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 33 वर्ष निवासी सुजानपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी हरनाम सिंह नेकसाई, रामनारान, हरप्रसाद, प्रेमनारायन कुशवाह सभी निवासी सुजानपुरा ने हमारे परिवार के लोगों पर लाठियों से हमला कर घायल किया है। जिस पर दबोह पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र.173/15 धारा 323, 294, 506, 34 आईपी सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर दूसरी पार्टी ने भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने फरियादी हरनाम कुशवाह की रिपोर्ट पर अपराध क्र.174/15 पर समान धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें आरोपी परमाल सिंह, कल्याण सिंह, जगदीश व उत्तम के खिलाफ क्रॉस पर मामला दर्ज कर लिया है।
आलमपुर कस्वे में विवाद के चलते आधा दर्जन लोगों ने एक 70 वर्षीय महिला व उसकी बेटी पर फवड़ा से जानलेवा हमला कर दिया जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घायलों को लहार अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आलमपुर कस्वे के छतरी बाग मोहल्ले में एक 70 वर्ष की महिला श्रीमती रामरती पत्न स्व. दशरथ सिंह एवं उसकी बेटी श्रीमती सुमन पत्नी ऊदल सिंह परिहार उम्र 35 वर्ष के अनुसार दोनों को मोहल्ले के ही मुन्ना परिहार हरीसिंह, नीलू और गोविन्द सिंह ने दोनों को बेइज्जत कर मारा है।

आलमपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद यह दोनों महिलाएं लहार अस्पताल आईं तो इन्हें असपताल के पलंग पर उपचार के लिए तड़पना पड़ा, समय पर उपचार तक नसीब नहीं हो सका, बाद में काफी देर से उपचार किया गया, इससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर होती है।

Next Story