Home > Archived > दिन भर सर्द हवाओं से कांपता रहा शहर

दिन भर सर्द हवाओं से कांपता रहा शहर

स्थिर रहा रात का तापमान, दिन का एक डिग्री गिरा
गुना। बदलते मौसम के बीच आज दिन भर सर्द हवाओं से शहर कांपता रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवाएं उत्तर, पश्चिम से आ रही है और इन्होने समूचे उत्तर भारत को अपने आगोश में ले रखा है, जिससे गुना भी अछूता नहीं है। दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते रहे, न तो उन्हे गर्म कपड़ों ने सहारा दिया और न धूप में बैठने से लोगों को सर्दी से राहत मिल सकी। सर्दी के सितम से राहत पाने का एकमात्र सहारा अलाव ही बने, जो आज दिन में भी जले देखने को मिले और लोग इनके सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश करते देखे गए। हालांकि तापमान में अधिक फर्क नहीं पड़ा है, रात का तापमान जहाँ स्थिर बना रहकर 5.2 डिग्री पर टिका रहा, वहीं दिन के तापमान में जरुर एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आज दिन का तापमान कल 22 डिग्री के मुकाबले 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


देर से हुई सुबह
लोगों की सुबह आज अपेक्षाकृत देर से हुई। छुट्टी का दिन होने से शहर देर तक रजाई में दुबका रहा। धुंध और क ोहरे के चलते धूप भी देरी से निकली। तब तक लोग रजाई के अंदर ही दबे रहे। आठ बजे के बाद लोगों को धूप के दर्शन हुए। इसके बाद भी दिन भर धूप पर सर्द हवाएं भारी बनी रही। सर्दी के चलते लोग दिन भर गर्म चाय और पकोड़ी का लुत्फ उठाते रहे। शाम को भी बाजार में खड़े होने वाले चाट पकोड़े के ठेले पर लोगों की भीड़ भाड़ रही।आम दिनों की तुलना में पिछले दो दिनों से चाय की ब्रिकी बढ़ गई है। आम दिनों की तुलना में सूर्य जल्दी अस्त हो गया।


चलती रहेगी शीत लहर
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो तीन दिन तक शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान तापमानान और भी गिरने की संंभावना है। बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर में बर्फवारी होने के कारण सर्दी बढ़ी है। राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ था, जो मप्र के दक्षिणी इलाके में शिफ्ट हो गया है। इसके कारण बना लो प्रेशर एरिया उत्तर की ठंडी हवा इस इलाके की ओर खींच रहा है। यह मौमस किसानों के लिए की फसलों के लिए उत्साह जनक है। अभी तक तेज धूप के कारण फसलें बढ़ नहीं पा रहीं थी। हल्की सी ओस और सर्दी से फसलों को लाभ होगा।

Updated : 25 Dec 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top