राहुल ने तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया
X
X
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के कारण प्रभावित लोगों के प्रति दुख जताया है। राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वर्षा से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए कहा है I
तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि वह तमिलनाडु के लोगों के कठिनाई और मुश्किल समय में उनके साथ हैं। राज्य की जनता बारिश से एक जंग की तरह लड़ रहे हैं। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता करने के लिए आगे आने का आग्रह किया है। साथ ही उम्मीद जताई कि सरकार पीड़ित लोगों तक राहत और बचाव कार्य समय तक पहुंचाएगी।
Updated : 2 Dec 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire