पब्लिक पार्क का हुआ लोकार्पण

झांसी। सदर बाजार में रक्षा भूमि पर बना पब्लिक पार्क का मण्डलायुक्त राममोहन राव व जिलाधिकारी अनुराग यादव द्वारा लोकार्पण किया गया। इस रक्षा भूमि को विकसित करने का सम्मिलत कार्य जिला प्रशासन झांसी और व्हाईट टाईगर डिवीजन ने प्रारंभ किया। अब यह पार्क और भी सुंदर लगने लगा है।
यह कार्य अप्रैल 2015 में प्रारंभ हुआ। इसके तहत पार्क को पहले समतल किया गया और बाद में वहां कई प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए। इस परिसर में वस्तुकला के अनेक खेल सुविधाएं जैसे धावक, दीर्घा, भ्रमण पथ, रक्तचाप स्थल, बहुपयोगी क्रीड़ास्थल, व्यायामशाला, बैडमिंटन कोर्ट आदि भी बनाए गए हैं। साथ ही रंग बिरंगे फूलों की क्यारियां भी बनाई गई हैं। यह परियोजना सेना, झांसी विकास प्राधिकरण, नगर पालिका, छावनी परिषद, वन व उद्यान विभाग के सम्मिलत प्रयासों का परिणाम है। आज इस परियोजना को झांसी को समर्पित कर दिया गया।

Next Story