फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद इस बार मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने अपने ट्वीट में बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद आगामी 26 जनवरी 2016 को होने वाले 67वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। भारत उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आशान्वित है। उम्मीद है कि उनकी भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंध एवं रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।

Next Story