जेटली ने आप को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। डीडीसीए मामले में लगे अारोपों का वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अाम अादमी पार्टी (अाप) को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने में भरोसा रखते हैं। अाप द्वारा लगाए गए सभी अारोप बेबुनियाद हैं।
जेटली ने एक ब्लाग के माध्यम से कहा कि मैंने 2013 में ही डीडीसीए से त्यागपत्र दे दिया था। अाप द्वारा 2014 और 2015 के कुछ तथ्यों को लेकर अारोप लगाया जा रहा है। केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार के मनगढंत, बेबुनियाद अारोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जांच टीम ने एक अाइएएस के कमरे की तलाशी ली है, इसे बेवजह सीएम से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी निराधार अौर बेबुनियाद आरोपों का मुकाबला करने की जरूरत महसूस नहीं करता।
ब्लाग में उन्होंने लिखा है कि कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार का एक सचिव कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया और उसे गिरफ्तार भी किया गया। चार दिन बाद मुख्यमंत्री के एक और अधिकारी को भ्रष्टाचार के अारोप में पकड़ा गया तो मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सवाल उठाना शुरु कर दिया। अधिकारी के कथित भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस मामले को डीडीसीए से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अस्वीकार्य शब्दों का प्रयोग किया गया।