प्रधान मंत्री मोदी ने शिंज़ो आबे का स्वागत किया

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंज़ो आबे का भारत पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया और कहा कि उनकी यह भारत यात्रा दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और मज़बूत करेगी।
श्री आबे को 'अभूतपूर्व नेता' बताते हुए प्रधान मंत्री मो दी ने कहा कि भारत अपने एक 'महान मित्र और एक अभूतपूर्व नेता' का स्वागत करता है। उनकी यह यात्रा भारत-जापान संबंधों को और अधिक गहरा बनाएगी। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा जैसे श्री आबे ने अपने एक लेख में भारत-जापान के गहरे सांस्कृतिक संबंधों के विषय में लिखा था। जापानी प्रधान मंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे। वह प्रधान मंत्री मोदी से शनिवार को यहाँ वैश्विक स्थिति और भारत-जापान संबंधों को आगे बढ़ाने पर शिखर वार्ता करेंगे। शिखर वार्ता के पश्चात दोनों नेता वाराणसी जायेंगे, जहाँ वह गंगा आरती में भाग लेंगे। दोनों नेता शनिवार रात को ही वापस दिल्ली आ जायेंगे।